मंदिर-मस्जिद -23-Apr-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 23/04/2024
शीर्षक:- मंदिर- मस्जिद
मंदिर, मस्जिद , गुरूद्वारे , गिरजा ने,
बाँट लिया भगवान को,
सब - कुछ जब बाँट लिया तो;
क्या रह गया संसार में?
इंसान बँट गए, धर्म बँट गए,
बँट गई सब लोगों की खुशियाँ,
तीज त्योहार सूरज चाँद बँट गए;
क्या रह गया संसार में?
मस्जिद में अज़ान देने से क्या अल्लाह आते हैं,
मंदिरो मे शंक बजाने से क्या भगवान दिख जाते हैं,
मंदिर मेरा , मस्जिद तेरी प्रार्थनाएँ बँट गई;
क्या रह गया संसार में?
धरती बँट गई घर परिवार भी बँट गए,
मंदिर मस्जिद के भक्त भी बँट गए,
सबने मिलकर बाँट दिया भगवान को;
क्या रह गया संसार में?
शाहाना परवीन'शान'...✍
Arti khamborkar
23-Apr-2024 02:23 PM
True words
Reply